scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमरिपोर्टबिहार दिवस पर पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव शुरू

बिहार दिवस पर पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव शुरू

मंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाने और आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं. सरकार कलाकारों को प्रोत्साहन देने और लोक कलाओं को संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है.

Text Size:

पटना: बिहार दिवस के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार संगीत नाटक अकादमी की ओर से पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया.

मंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाने और आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं. सरकार कलाकारों को प्रोत्साहन देने और लोक कलाओं को संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है.

उत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध साहित्यकार नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित नाटक “पारो” का मंचन किया गया. नाटक में बाल विवाह, बहुविवाह और बेमेल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को दिखाया गया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया.

share & View comments