scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमरिपोर्टउत्तर प्रदेश को स्वच्छ वायु प्रबंधन के लिए विश्व बैंक से बड़ी सहायता

उत्तर प्रदेश को स्वच्छ वायु प्रबंधन के लिए विश्व बैंक से बड़ी सहायता

299.66 मिलियन डॉलर के समझौते से परिवहन, कृषि और उद्योग क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण पर ज़ोर

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए विश्व बैंक, भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच नई दिल्ली में 299.66 मिलियन अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं. यह सहायता उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन कार्यक्रम के तहत दी जाएगी. समझौते पर राज्य सरकार की ओर से बी. चंद्रकला, भारत सरकार की ओर से जूही मुखर्जी और विश्व बैंक की ओर से पॉल प्रोसी ने हस्ताक्षर किए.

कार्यक्रम का उद्देश्य परिवहन, कृषि और उद्योग क्षेत्रों में स्वच्छ वायु के लिए एकीकृत समाधान लागू करना है. इसके तहत 3.9 मिलियन घरों को स्वच्छ खाना पकाने की सुविधा, 700 से अधिक ईंट भट्ठों को नई तकनीक और उद्योगों में उत्सर्जन निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा. इलेक्ट्रिक बसों और तीन-पहिया वाहनों में निवेश भी बढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

share & View comments