scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमरिपोर्टबिहार में लू से निपटने के लिए सरकार अलर्ट, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश

बिहार में लू से निपटने के लिए सरकार अलर्ट, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और परिवहन व्यवस्था मजबूत करने पर दिया ज़ोर

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार में संभावित भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य, पीएचईडी, परिवहन, ऊर्जा, शिक्षा और नगर विकास समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में बताया गया कि अप्रैल के मध्य से मई-जून तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है.

मुख्य सचिव ने बस स्टैंड, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने, जरूरत पड़ने पर टैंकर से पानी उपलब्ध कराने और पेयजल पाइपलाइनों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा. स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस तथा इलाज की तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, श्रमिकों के लिए छाया और पेयजल, तथा सार्वजनिक वाहनों में प्राथमिक उपचार किट रखने पर भी ज़ोर दिया गया.

share & View comments