चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम सिंह को 2002 में एक पत्रकार की हत्या के मामले में बरी कर दिया है. डेरा प्रमुख के वकील जितेंद्र खुराना ने शनिवार को यह जानकारी दी.
कोर्ट ने डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने और उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने के सात साल से ज़्यादा समय बाद बरी किया.
खुराना ने कहा, “कोर्ट ने उन्हें पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी कर दिया है.”
सिंह और तीन अन्य को 2019 में हरियाणा के सिरसा में पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था. छत्रपति को अक्टूबर 2002 में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी, जब उनके अखबार ‘पूरा सच’ ने सिरसा में डेरा हेडक्वार्टर में महिला अनुयायियों के कथित यौन शोषण के बारे में एक गुमनाम चिट्ठी छापी थी.
सिंह 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप करने के लिए 20 साल की जेल की सज़ा भी काट रहे हैं. मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया था.
यह भी पढ़ें: नीतीश का जाना बिहार के हित में. यह जेडी(यू) के अंत की शुरुआत हो सकती है
