scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमरिपोर्टराज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 2025-26: 40 विजेताओं को सम्मान, यूपी के युवा इंडिया स्किल्स के लिए तैयार

राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 2025-26: 40 विजेताओं को सम्मान, यूपी के युवा इंडिया स्किल्स के लिए तैयार

20 अलग-अलग स्किल ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के तहत इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन 2025-26 की राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के 40 विजेता प्रतिभागियों को बुधवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया.

20 अलग-अलग स्किल ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम और मिशन निदेशक पुलकित खरे ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि योगी सरकार युवाओं को रोजगारोन्मुख और वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल देने के लिए प्रतिबद्ध है.

चयनित विजेता अब विशेष बूट कैंप के जरिए नॉर्थ रीजनल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करेंगे. उल्लेखनीय है कि 2026 के लिए 1,09,249 पंजीकरण के साथ उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक पंजीकरण वाला राज्य बन गया है, जो कौशल विकास के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है.

share & View comments