scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमरिपोर्टछत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र शुरू, युवाओं के वैज्ञानिक सपनों को मिलेगी उड़ान

छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र शुरू, युवाओं के वैज्ञानिक सपनों को मिलेगी उड़ान

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों को मेहनत और संयम का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को स्पेस साइंस से जोड़ने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है.

Text Size:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के राखी में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया. यह केंद्र जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अंतरिक्ष के तहत शुरू किया गया है. इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अंतरिक्ष संगवारी पहल के तहत प्रदेश के सभी जिलों में अंतरिक्ष केंद्र खोले जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों की प्रयोगशाला है. यहां छात्र विज्ञान को प्रयोग और अनुसंधान के माध्यम से समझ सकेंगे. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान रोजगार और करियर का बड़ा क्षेत्र बन चुका है. इस केंद्र से सैटेलाइट, मौसम पूर्वानुमान और आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे कृषि और रोजगार को लाभ होगा.

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों को मेहनत और संयम का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को स्पेस साइंस से जोड़ने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है.

share & View comments