scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमरिपोर्टयूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025 लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025 लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित

गौरतलब है कि साल 2024 में यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबलों की भर्ती हुई थी. इसमें 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है. योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक यह परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून को कराई जाएगी. तीनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में होगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32,679 पद भरे जाएंगे.

सिपाही भर्ती से जुड़ी बाकी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और जरूरी दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

इस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत भी दी गई है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन साल की छूट दी गई है. यह फैसला 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के तहत लागू हुआ है. इससे बड़ी संख्या में ऐसे युवाओं को मौका मिलेगा, जो उम्र की वजह से पहले बाहर हो रहे थे.

गौरतलब है कि साल 2024 में यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबलों की भर्ती हुई थी. इसमें 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे.

share & View comments