नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह विकसित भारत के सपने को साकार करने का रोडमैप है.
उन्होंने इसे गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा—सभी के हित में बना बजट बताया.
शिवराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के बजट में 21% की वृद्धि की गई है और पंचायतों को सीधे मिलने वाली राशि दोगुनी हुई है, जिससे ग्राम विकास को नई गति मिलेगी.
उन्होंने बताया कि कृषि बजट बढ़ाकर 1.32 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जबकि किसानों को राहत देने के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की उर्वरक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है.
उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना और ‘SHE-मार्ट’ से ग्रामीण महिलाएं उद्यमी बनेंगी.
साथ ही यह बजट गरीबी दूर करने, किसानों की आय बढ़ाने और स्वावलंबी व रोजगारयुक्त गांवों के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा.
