नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने चावल निर्यातकों और किसानों के हित में अहम घोषणा करते हुए मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी. मुख्यमंत्री ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और दंतेवाड़ा में ऑर्गेनिक चावल की खेती को और प्रोत्साहन दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से वर्तमान में लगभग 90 देशों को करीब एक लाख टन चावल का निर्यात किया जा रहा है. राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति से चावल प्रसंस्करण और निर्यात को मजबूती मिलेगी.
समिट में 12 देशों के बायर्स और 6 देशों के एम्बेसी प्रतिनिधियों की मौजूदगी से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद जताई गई. मुख्यमंत्री ने चावल पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.
