scorecardresearch
Friday, 14 November, 2025
होमरिपोर्टरायपुर में जनदर्शन: दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को मुख्यमंत्री ने दी 90,000 रुपए की मदद

रायपुर में जनदर्शन: दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को मुख्यमंत्री ने दी 90,000 रुपए की मदद

अभनपुर, रायपुर जिले के रहने वाले पिंटू राम साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने के लिए सहायता मांगी थी.

Text Size:

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अपने निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर 90,000 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की. मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर मदद की.

अभनपुर, रायपुर जिले के रहने वाले पिंटू राम साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने के लिए सहायता मांगी थी. उनकी परिस्थिति और जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्णय लेते हुए आर्थिक मदद प्रदान की.

पिंटू राम साहू पिछले चार वर्षों से खेल से जुड़े हैं. उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार ग्वालियर में रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. वर्तमान में वे बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद खेल में भविष्य बनाने के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं.

सहायता राशि मिलने पर पिंटू ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे और मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे.

share & View comments