scorecardresearch
Friday, 26 April, 2024
होम2019 लोकसभा चुनावमोदी के गढ़ में प्रियंका: मंदिर भी जाएंगी, शहीद के परिजनों से भी करेंगी मुलाकात

मोदी के गढ़ में प्रियंका: मंदिर भी जाएंगी, शहीद के परिजनों से भी करेंगी मुलाकात

प्रियंका गांधी बुधवार को वाराणसी के दौरे पर हैं. इस दौरान वह पीएम मोदी को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में घेरने की तैयारी कर रही हैं.

Text Size:

लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी इंचार्ज प्रियंका गांधी बुधवार को वाराणसी के दौरे पर हैं. इस दौरान वह पीएम मोदी को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में घेरने की तैयारी कर रही हैं. प्रियंका गांधी काशी में आज बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगी.

प्रियंका गांधी का यहां आम लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. बोट से प्रियंका गांधी वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचेंगी. वो यहां काशी विश्वनाथ, शीतला माता मंदिर के दर्शन करेंगी.

प्रियंका गांधी का आज का कार्यक्रम

– रामनगर में शास्त्री मेमोरियल का दौरा करेंगी प्रियंका
– रामनगर से बोट के जरिए अस्सी घाट जाएंगी
– अस्सी घाट पर मल्लाह सम्मेलन में करेंगी शिरकत
– अस्सी घाट से बोट के जरिए दशाश्वमेध घाट जाएंगी
– सड़क के रास्ते काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगी
– सरोजा पैलेस हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात
– पुलवामा के शहीदों के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका
– वाराणसी से दिल्ली जाएंगी वापस

सांची बात भी करेंगी..

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के जवाब कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ में बुधवार को प्रियंका गांधी मल्लाह समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी. बता दें कि अपने दौरे के दूसरे दिन मिर्जापुर में उन्होंने मंदिर से मज़ार तक अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई. सीता माता की भक्ति, मां विन्ध्वासिनी के दर्शन के साथ-साथ प्रियंका गांधी ने कंतित शरीफ की दरगाह पर चादर भी चढ़ाई, लहरों पर सवार होकर प्रियंका घाटों पर लोगों से मिलने के लिए भी पहुंची और जब तक वो सिंधौरा घाट पहुंची शाम के सात बज चुके थे.

प्रियंका गांधी ने सिंधौरा में एक जनसभा को संबोधित किया, प्रियंका ने कहा आप बदलाव चाहते हैं इसलिए मेरा इंतजार कर रहे हैं, इसी के साथ प्रियंका ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को भी याद किया. प्रियंका ने कहा उसे चुनिए जो आपकी समस्या समझता हो, गंगा की यात्रा पर निकलीं प्रियंका ने सकारात्मक राजनीति को गंगा से भी जोड़ा.

इसके बाद प्रियंका गांधी चुनार पहुंची जहां पर उन्होंने निषादराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. चुनार में रोड शो के जरिए प्रियंका गांधी फिर लोगों से रूबरू हुई, कार पर सवार होकर प्रियंका गांधी जिधर निकलीं, उधर भीड़ भी उनके साथ साथ चलती नजर आई. अपनी गंगा यात्रा के आखिरी दिन प्रियंका आज पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में होंगी.

share & View comments