होम देश राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने कंबोडिया के राजा का किया स्वागत,...

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने कंबोडिया के राजा का किया स्वागत, 60 साल पहले आए थे उनके राजा पिता

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहमोनी भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. वह भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आए हैं.

कंबोडिया के राजा सिहामोनी और राष्ट्रपति मुर्मू मीडिया के लिए पोज देते हुए। फ्रेम में पीएम मोदी भी नजर आ रहे हैं | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट

नई दिल्ली: कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया. भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए सिहामोनी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की.

कंबोडिया के राजा राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

राजा सिहामोनी की भारत की पहली यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के समारोह की परिणति का प्रतीक है. पिछली ऐसी यात्रा छह दशक पहले हुई थी जब वर्तमान राजा के पिता 1963 में भारत आए थे.

दिप्रिंट के राष्ट्रीय फोटो संपादक प्रवीण जैन रस्मी स्वागत की कुछ झलकियां लेकर आए हैं.

राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ पीएम नरेंद्र मोदी | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने वाहन से राष्ट्रपति भवन में उतरते हुए | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल को लेने जाते हुए | फोटो: प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राष्ट्रपति मुर्मू ने कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत किया | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी के साथ कंबोडिया के राजा सिहामोनी | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
कंबोडिया के राजा सिहामोनी और राष्ट्रपति मुर्मू मीडिया के लिए पोज देते हुए। फ्रेम में पीएम मोदी भी नजर आ रहे हैं | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा सिहामोनी, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राष्ट्रपति मुर्मू के साथ पीएम मोदी जब प्रतिनिधिमंडल की ओर जा रहे थे | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
कंबोडिया से राजा सिहामोनी के साथ पहुंचे दल का अभिनंदन करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
पीएम मोदी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की और इस राष्ट्रपति मुर्मू उन्हें देखते हुए | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति मुर्मू और कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी मीडिया की ओर चलते हुए | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कंबोडिया के राजा सिहमोनी | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राष्ट्रपति भवन के रेड कार्पेट पर | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कंबोडिया के राजा सिहामोनी फोटोग्राफरों के लिए पोज़ देते हुए | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा (बाएं), MoS वी.के. सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे राष्ट्रपति भवन में | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी (बाएं से दूसरे) सहयोगियों के साथ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने डिप्टी राजकुमार रंजन सिंह से बात करते हुए | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट
केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति औपचारिक स्वागत के लिए एकत्रित हुए | फोटोः प्रवीण जैन | दिप्रिंट

यह भी पढ़ें: सड़कें बनी ट्रेनिंग मैट, टेंट बने बिस्तर – जंतर मंतर पर विरोध कर रहे पहलवान कैसे बिता रहे अपना दिन


Exit mobile version