होम देश उत्तर प्रदेश : सपा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : सपा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

प्रतापगढ़ (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रतापगढ़ इकाई के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को लूट और मारपीट के आरोप में मंगलवार को प्रयागराज के कर्नलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि लूट और मारपीट के एक मामले में वांछित सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को प्रयागराज के कर्नलगंज क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ हत्या और लूट समेत अनेक जघन्य मामलों के कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। उनके विरुद्ध डकैती, हमला करने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने और धमकाने के आरोपों में दर्ज एक मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

गुलशन यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंडा सीट से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। यादव कभी राजा भैया के करीबी माने जाते थे।

भाषा सं. सलीम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version