होम देश भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत अधिकारी का शव मिला

भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत अधिकारी का शव मिला

लखनऊ, 25 फरवरी (भाषा) प्रांतीय राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विशालखंड इलाके में शुक्रवार को भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) के सेवानिवृत्त 67 वर्षीय एक अधिकारी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उनका शव बाथरूम में मिला। उन्होंने बताया कि मकान में अतिबल सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे और घटना के वक्त उनकी पत्नी बाजार गई हुई थीं।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘पड़ोसियों की मदद से घरेलू सहायक अतिबल सिंह को पास के एक अस्पताल ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिस बाथरूम में शव मिला था, उससे अतिबल सिंह के नाम से पंजीकृत एक रिवॉल्वर बरामद हुई है।’’

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा जफर अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version