होम देश रणबीर-आलिया विवाह बंधन में बंधे, करीबी रिश्तेदार और दोस्त हुए शामिल

रणबीर-आलिया विवाह बंधन में बंधे, करीबी रिश्तेदार और दोस्त हुए शामिल

मुंबई, 14 अप्रैल (भाषा) अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां एक समारोह में परिणय-सूत्र में बंध गये। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शादी समारोह के बाद बांद्रा के उनके अपार्टमेंट से मेहमानों को लौटते हुए देखा गया। परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे परिणय संबंधी औपचारिकताएं पूरी हुईं।

अपार्टमेंट परिसर से सबसे पहले रणबीर के बहनोई भरत साहनी को निकलते देखा गया। समारोह समाप्त होने के बाद लौट रहे मेहमानों के लिए रास्ता साफ करने के लिहाज से बाउंसरों को सक्रिय देखा गया।

नव दंपती बृहस्पतिवार शाम 7 बजे के बाद तस्वीरें खिंचवाएंगे।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version