होम देश अर्थजगत महाराजा होटल्स के निदेशक प्रदीप शेट्टी होटल संगठन के अध्यक्ष चुने गए

महाराजा होटल्स के निदेशक प्रदीप शेट्टी होटल संगठन के अध्यक्ष चुने गए

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) महाराजा होटल्स के निदेशक प्रदीप शेट्टी को फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआएआई) के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

होटल संगठन एफएचआरएआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में संगठन की 67वीं वार्षिक बैठक में शेट्टी को सर्वसम्मति से चुना गया।

बयान के अनुसार, शेट्टी एक जनवरी, 2024 से कार्यभार संभालेंगे।

संघ ने बयान में कहा कि इससे पहले वह संघ में उपाध्यक्ष थे और लगभग एक दशक से सक्रिय थे। शेट्टी इस समय होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्ल्यूआई) के अध्यक्ष भी हैं।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version