होम देश कोरोना की दूसरी लहर से लेकर नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल तक,...

कोरोना की दूसरी लहर से लेकर नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल तक, तस्वीरों में देखें 2021

साल 2021 को भारत के सबसे विनाशकारी साल के रूप में याद रखा जाएगा. इस साल में आई कोरोना की दूसरी लहर ने देश पर कहर बरपाया और हजारों परिवारों गहरे दुख से जूझते हुए छोड़ दिया.

एक किसान 26 जनवरी को लाल किले के बाहर बंदूक लेते हुए। गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने लाल किले तक ट्रैक्टर रैली निकाली थी। उस दिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बीच विरोध ने हिंसक रूप ले लिया था, लेकिन किसान संघों ने हिंसा से खुद को दूर कर लिया था| फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट

नई दिल्ली: साल 2021 को भारत के सबसे विनाशकारी साल के रूप में याद रखा जाएगा. इस साल में आई कोरोना की दूसरी लहर ने देश पर कहर बरपाया और हजारों परिवारों को गहरे दुख से जूझते हुए छोड़ दिया.

कोविड की दूसरी लहर शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही, उत्तराखंड में आई एक जलप्रलय, आपदा ने दर्जनों लोगों की जान ले ली.

लेकिन इस साल ने दुख के अलावा सुख के भी कुछ पल दिखाए. जैसे- नीरज चोपड़ा ओलंपिक में भाला फेंकने की प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड लेकर आए. देश में इस खेल को लेकर ज्यादा जागरुकता नहीं थी.

साल की एक और बड़ी कहानी थी -किसानों का विरोध प्रदर्शन, जो प्रदर्शनकारियों की जीत के रूप में समाप्त हो गया क्योंकि सरकार ने तीन विवादास्पद कानूनों को वापस ले लिया.

दिप्रिंट के फोटो जर्नलिस्ट्स ने इन घटनाओं को करीब से कवर किया. यहां 2021 के कुछ अहम पल हैं, जिन्हें सूरज सिंह बिष्ट और मनीषा मोंडल ने अपने लेंस के जरिए कैद किया.

फरवरी में उत्तराखंड के जोशीमठ में हिमस्खलन के बाद बाढ़ के पानी से नष्ट हुए तपोवन बांध के अवशेष | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
जोशीमठ बाढ़ के बाद कई मजदूर एक सुरंग में फंस गए थे उसी दौरान सुरंग से निकलते हुए बचावकर्मी | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
दिल्ली के गाजीपुर श्मशान में मई में दूसरी कोविड लहर के दौरान मरने वाले परिवार के एक सदस्य को अंतिम विदाई देती हुई महिला| फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
मई में दूसरी लहर के चरम के दौरान दिल्ली के सीमापुरी श्मशान में एक साथ कई चिताएँ जलती हुईं| फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
जून महीने में दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के बाहर दुखी एक महिला जिसने अपनी बहन को कोविड -19 में खो दिया| फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट
एक महिला अपने सिर पर खाने के कटोरे को संतुलित करते हुए अपने बच्चे को गोद में लेते हुए. पश्चिम बंगाल के एक गांव में एक सामुदायिक रसोई ने जून में आदिवासियों और प्रवासी कामगारों को भोजन उपलब्ध कराया था, जब देश दूसरी कोविड लहर से जूझ रहा था | फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट
क्वरंटाइन के लिए कोई और जगह न होने के कारण तेलंगाना के नलगोंडा जिले के निवासी शिव ने अपने लिए एक अस्थायी कोविड वार्ड बना लिया. मई महीने में एक पेड़ पर गद्दा लगाकर बैठे शिव | फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट
भारतीय पत्रकार रॉयटर्स के मुख्य फोटोग्राफर और पुलित्जर-विजेता दानिश सिद्दीकी को श्रद्धांजलि देते हुए, दानिश जुलाई में सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच के संघर्ष को कवर करते हुए अफगानिस्तान में मारे गए थे | फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट
सितंबर में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक रहस्यमय ने कई बच्चों की जान ले ली थी. उसी दौरान एक शिशु के हाथ से खून निकालते हुए. | फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के तुरंत बाद दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपना स्वर्ण पदक दिखाया | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
नवंबर में दिल्ली में छठ पूजा के दौरान यमुना पर तैरते जहरीले झाग से घिरी महिलाएं पूजा करते हुए | फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट
स्वच्छ सर्वेक्षण (स्वच्छता सर्वेक्षण), 2021 में इंदौर को पांचवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया था. इस फोटो में श्रमिक नवंबर में एक डंपिंग यार्ड से कचरा अलग करते नजर आ रहे हैं। फोटो: मनीषा मंडल | दिप्रिंट
दिसंबर में गाजीपुर सीमा से बैरिकेड्स हटाते समय एक किसान वीडियो बना रहा है। मोदी सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद, किसानों ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली की सीमाएं खाली कर दीं हैं| फोटो: सूरज सिंह बिष्ट| दिप्रिंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने दिसंबर में तमिलनाडु में एक IAF हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी थी | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट| दिप्रिंट
हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर नई दिल्ली पहुंचा। दुर्घटना में मारे गए 14 लोगों में वह और उनकी पत्नी भी शामिल थे | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट

Exit mobile version