होम देश हिमाचल: शिमला में भूस्खलन में दो लोगों की मौत, बिलासपुर में बस...

हिमाचल: शिमला में भूस्खलन में दो लोगों की मौत, बिलासपुर में बस के पुल से गिरने पर 10 लोग घायल

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

(तस्वीरों के साथ)

शिमला/बिलासपुर, 28 अप्रैल (भाषा) शिमला के रोहड़ू इलाके में रविवार को एक ‘एसयूवी’ वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को बिलासपुर जिले में एक अन्य घटना में, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के ट्रक से टकराकर पुल से गिरने के कारण लगभग 10 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि रोहड़ू उपखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हाटकोटी-पौंटा साहिब रोड पर स्नेल गांव के निकट भूस्खलन हुआ जहां दो वाहन मलबे में फंस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं तथा दोनों शवों को ‘एसयूवी’ वाहन से निकाला।

पुलिस ने बताया कि रोहड़ू तहसील के रहने वाले सतीश कुमार (52) और विशंभर शर्मा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारों को सौंप दिया गया।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन स्थल से मलबा हटा दिया गया है।

बिलासपुर में बस दुर्घटना घ्याल गांव के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इसने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बचाया।

पुलिस ने बताया कि सात घायलों को एम्स बिलासपुर में ले जाया गया, जबकि तीन अन्य को मार्कंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version