होम देश महाराष्ट्र : सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म, कई इलाकों...

महाराष्ट्र : सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म, कई इलाकों में पारा 40 के पार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

मुंबई, 28 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया तथा सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उच्च तापमान मुख्य रूप से राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में दर्ज किया गया।

विशेष रूप से, रविवार को रायगढ़, मुंबई उपनगर और ठाणे के लिए लू की चेतावनी जारी की गई थी।

कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई) द्वारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विभाग के अनुसार, सांताक्रूज़ वेधशाला (मुंबई उपनगर) ने अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

इसने के अनुसार, पड़ोसी ठाणे में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिले जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया उनमें छत्रपति संभाजीनगर (40.7), जलगांव (42.2), नासिक (41.2), कोल्हापुर (40.2), नांदेड़ (42.4), पालघर (42), परभणी (42.8), सांगली (41) और सतारा (40.5) डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि इन सभी जिलों में तापमान या तो सामान्य के बराबर या सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version