होम देश पालघर के होटल में आग लगने से सात कर्मचारी झुलसे

पालघर के होटल में आग लगने से सात कर्मचारी झुलसे

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

पालघर, 30 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार दोपहर एक होटल में आग लगने और विस्फोट होने से होटल के सात कर्मचारी झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग से झुलसे एक कर्मचारी की हालत गंभीर है। अचोले पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक बालासाहेब पवार ने कहा कि घायलों को शहर के दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक घायल 80 प्रतिशत तक झुलसा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नल्ला सोपारा इलाके में स्थित होटल में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने से होटल के सात कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि आग के कारण विस्फोट हुए जिसके सटीक कारण का पता अभी नहीं लगा है।

भाषा संतोष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version