होम देश दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से कहा: ‘पांच न्याय’ व 25 गारंटी...

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से कहा: ‘पांच न्याय’ व 25 गारंटी के बारे में लोगों को बताएं

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख देवेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को कांग्रेस की पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ के बारे में बताएं।

यादव ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत आने वाले किराड़ी और रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठकों को संबोधित किया, जहां से पार्टी के टिकट पर उदित राज चुनाव लड़ रहे हैं।

केंद्र में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने बाद पहली प्राथमिकता केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 30 लाख रिक्त पदों को भरने की होगी।

यादव ने कहा कि कांग्रेस न्याय पत्र (चुनावी घोषणा पत्र) में किए गए वादे को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उदित राज के पक्ष में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की समितियों को मजबूत किया जाए और मतदाताओं को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों तथा गारंटी के बारे में बताया जाए।

यादव ने कहा कि लोगों को कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

यादव ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के यमुना विहार में एक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं से निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ काम करने की अपील की।

भाषा नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version