होम देश केजरीवाल की रिहाई से विपक्षी गठबंधन मजबूती हुआ : स्टालिन

केजरीवाल की रिहाई से विपक्षी गठबंधन मजबूती हुआ : स्टालिन

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिये जाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख की रिहाई न सिर्फ न्याय का प्रतीक है बल्कि इसे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भी मजबूत हुआ है।

सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने ‘एक्स’ पर कहा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। अन्याय के खिलाफ यह जीत हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है। अरविंद केजरीवाल की रिहाई न सिर्फ न्याय का प्रतीक है बल्कि ये हमारे ‘इंडिया’ गठबंधन को भी मजबूत करती है और चुनावों में हमारी जीत को गति देती है।”

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत प्रदान की, जिसके कुछ घंटों बाद ‘आप’ नेता तिहाड़ से रिहा हो गये।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version