होम खेल एकता और रणवीर ने स्टीपलचेस में स्वर्ण जीते, अनुराग को गोला फेंक...

एकता और रणवीर ने स्टीपलचेस में स्वर्ण जीते, अनुराग को गोला फेंक का स्वर्ण पदक मिला

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) रणवीर सिंह और एकता डे ने गुरुवार को दुबई में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा के स्वर्ण पदक अपने नाम किये जिससे भारतीयों ने इस प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।

इससे भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या तीन हो गयी।

एकता ने 10:31.92 सेकेंड के समय से जबकि रणवीर ने 9:22.62 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता।

अनुराग सिंह कलेर ने इससे पहले पुरुषों के गोला फेंक स्पर्धा में 19.23 मीटर की दूरी से स्वर्ण पदक जीता।

इस तरह भारतीयों ने गुरुवार को कुल सात पदक अपनी झोली में डाले।

सुबह के सत्र में पैदल चाल एथलीट आरती ने महिलाओं की 10,000 मीटर में कड़े मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

आरती का 47:45.33 सेकेंड का समय विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 49 मिनट के क्वालीफिकेशन समय से बेहतर रहा।

फिर थ्रो एथलीट ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक हासिल किये।

कलेर को दक्षिण कोरियाई पार्क सिहून से कड़ी चुनौती मिली। लेकिन वह तीसरे प्रयास में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उनका शुरुआती थ्रो 18.44 और उनका दूसरा प्रयास 18.69 मीटर का रहा।

चौथे और पांचवें में कोई अंक नहीं जबकि छठा और अंतिम थ्रो 18.79 मीटर का था।

सिहून ने भी 19.23 मीटर की दूरी का थ्रो फेंका लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा क्योंकि प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट का औसत बेहतर था।

गत चैम्पियन सिद्धार्थ चौधरी ने दूसरे प्रयास में 19.02 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

अमानत कंबोज ने टीम की तालिका में एक रजत पदक जोड़ा। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 50.45 मीटर का था।

अमन चौधरी ने 47.53 सेकेंड के समय से पुरुषों की 400 मीटर में कांस्य पदक जीता। भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version