होम राजनीति पीएम मोदी से लेकर मनमोहन सिंह तक, देश का नया राष्ट्रपति चुनने...

पीएम मोदी से लेकर मनमोहन सिंह तक, देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए संसद में वोट डालने पहुंचे नेता

दिप्रिंट के नेशनल फोटो एडिटर प्रवीण जैन सोमवार को संसद में मौजूद थे और वहीं से लेकर आए हैं मतदान के समय की कुछ झलकियां

संसद में पीएम मोदी, तस्वीर- प्रवीण जैन, दिप्रिंट

नई दिल्ली: आज संसद में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग हुई जिसकी दौड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह और विभिन्न राजनीतिक दलों के कई अन्य वरिष्ठ नेता वोट डालने के लिए सोमवार को मौजूद रहे. राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के सर्वसम्मति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं.

सांसदों के वोट डालने के लिए संसद परिसर में एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया था. राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर हैं.

राष्ट्रपति का चुनाव एक इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के निर्वाचित सदस्य और राज्यों की विधानसभाओं (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित) के सदस्य शामिल होते हैं.

संसद और राज्य विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य और विधान परिषद के सदस्य इस मतदान के पात्र नहीं हैं. राष्ट्रपति चुनाव में कुल 776 सांसद और 4,033 विधायक मतदान करेंगे.

दिप्रिंट के नेशनल फोटो एडिटर सोमवार को संसद में मौजूद थे और वहीं से लेकर आए हैं मतदान के समय की कुछ झलकियां

देश के अगले राष्ट्रपति के लिए वोट डालने के बाद संसद भवन से निकलते राजनीतिक नेता | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
वोट डालने संसद भवन पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन, अर्जुन राम मेघवाल और प्रह्लाद जोशी सोमवार को संसद के बाहर | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा नेताओं ने वोट डालने के बाद दिखाया विजय चिन्ह | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
केंद्रीय मंत्री और अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने वोट डालने के बाद दिखाया विक्ट्री साइन | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
संसद भवन पहुंचे मंत्री पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
आप नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा वोट डालने के बाद निकले | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन ने संसद भवन में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की एक तस्वीर देखते हुए | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
संसद भवन में बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा। उनके पिता यशवंत सिन्हा विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
संसद भवन में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह के साथ, अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हुए | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राज्य मंत्री संजीव बाल्यान और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा वोट डालते हुए | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट

 

Exit mobile version