होम राजनीति द्रौपदी मुर्मू ने 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया, कोविंद...

द्रौपदी मुर्मू ने 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया, कोविंद ने यूं राष्ट्रपति भवन को अलविदा कहा

राष्ट्रपति भवन से राम नाथ कोविंद देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ संसद भवन गए, जहां मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ ली. वह शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन लौट आईं.

जब मुर्मू शपथ ग्रहण समारोह के लिए संसद भवन को रवाना हुईं तो कोविंद भी उनके साथ थे/प्रवीण जैन/दिप्रिंट

नई दिल्ली: संसद भवन में सोमवार को शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पहले दिन में, मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां से निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें संसद भवन तक ले गए. इसके बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन लौट गईं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू का स्वागत किया.

पदभार ग्रहण करने के बाद, मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में ट्राई-सर्विसेज के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया. उनके पूर्ववर्ती कोविंद बाद में जनपथ रोड स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए.

राष्ट्रपति के रूप में देश के नाम अपने पहले संबोधन में, मुर्मू ने कहा कि उनका उत्थान केवल उनकी नहीं बल्कि देश में सभी का उत्थान है.

उन्होंने कहा, ‘जौहर! नमस्कार! मैं भारत के सभी नागरिकों की आशाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों के प्रतीक इस पवित्र संसद से अपने सभी साथी नागरिकों को नम्रतापूर्वक बधाई देती हूं. आपका स्नेह, विश्वास और समर्थन मेरे कार्यों और जिम्मेदारियों को निभाने में मेरी सबसे बड़ी ताकत होगी.’

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

‘मैं भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर चुने जाने के लिए सभी सांसदों और सभी विधान सभाओं के सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका वोट देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है.’

दिप्रिंट फोटो एडिटर प्रवीण जैन राष्ट्रपति भवन में नए राष्ट्रपति के पहले दिन की झलकियां लेकर आए हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनसे पहले पद पर रहे प्रेसिडेंट राम नाथ कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में/ फोटो: प्रवीण जैन/ दिप्रिंट
गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पहुंची मुर्मू/ प्रवीण जैन/ दिप्रिंट
कोविंद के साथ मुर्मू अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए संसद भवन के लिए रवाना होती हुईं | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
पीएम नरेंद्र मोदी ने कोविंद और मुर्मू को बधाई दी/फोटो: प्रवीण जैन/ दिप्रिंट

 

गार्ड ऑफ ऑनर लेती हुईं राष्ट्रपति मुर्मू/ प्रवीण जैन/दिप्रिंट
जाते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया/प्रवीण जैन/दिप्रिंट
राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों को हाथ हिलाती हुईं | फोटो: प्रवीण जैन | दिप्रिंट
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुर्मू नेताओं से मुलाकात करती हुईं/ प्रवीण जैन/दिप्रिंट
नेताओं से मिलने और गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद कोविंद और मुर्मू मीडिया वालों को थैंक्यू कहना नहीं भूले/ प्रवीण जैन/दिप्रिंट
उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ पीएम मोदी/ प्रवीण जैन/दिप्रिंट

 

राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी कुछ यूं हो रही थी/प्रवीण जैन/दिप्रिंट
राष्ट्रपति के बॉडी गार्ड शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करते हुए/प्रवीण जैन/दिप्रिंट

Exit mobile version