होम देश वेणु प्रसाद को पंजाब के मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया...

वेणु प्रसाद को पंजाब के मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

चंडीगढ़, 12 मार्च (भाषा) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए. वेणु प्रसाद को पंजाब के मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

पंजाब राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रसाद की नियुक्ति इस तरह की पहली प्रशासनिक नियुक्ति है। प्रसाद 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

प्रसाद अब तक अतिरिक्त मुख्य सचिव, संसदीय मामले एवं कराधान के साथ ही पंजाब राज्य ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की है। आप के नेता भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाषा. शफीक अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version