होम देश दिल्ली में महिला का बैग छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

दिल्ली में महिला का बैग छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली के आनंद विहार इलाके में, एक ई-रिक्शा पर बैठी एक महिला से दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर बैग छीन लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई इस घटना में, छिनैती का विरोध कर रही ऋतु नामक महिला रिक्शा से गिर पड़ी।

पुलिस ने कहा कि घायल महिला को सिर में चोट आई और उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि ऋतु अपने एक रिश्तेदार के साथ क्रॉस रिवर मॉल में एक कार्यक्रम में शामिल होने ई रिक्शा में बैठकर जा रही थी। गंतव्य के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आए और महिला का बैग छीनने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, ऋतु ने इसका विरोध किया और वह रिक्शा से गिर गई। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती किया गया और बाद में पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

भाषा यश शाहिद

शाहिद

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version