होम देश यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है: दीपेंद्र हुड्डा

यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है: दीपेंद्र हुड्डा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

चंडीगढ़, 28 मार्च (भाषा) कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

रोहतक में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पहले संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूती से लड़कर यह लड़ाई जीतेगा।

सम्मेलन का आयोजन आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने किया था। हुड्डा और गुप्ता के अलावा इंद्रजीत सिंह और जगमती सांगवान समेत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया।

एक बयान में कहा गया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की।

हुड्डा ने कहा, ‘‘10 साल तक विपक्ष में रहने के बावजूद कांग्रेस अब भी अपने काम के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि भाजपा के पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है, हालांकि वे पिछले एक दशक से सत्ता में हैं।’’

हुड्डा ने कहा कि भाजपा केवल ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन हरियाणा में ‘इंडिया’ गठबंधन और जनता भाजपा की सभी राजनीतिक चालों का करारा जवाब देगी।

सुशील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी द्वारा रोहतक सीट से हुड्डा की उम्मीदवारी की घोषणा करने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

गुप्ता ने दावा किया कि भाजपा ‘इंडिया’ गठबंधन की ताकत देखकर हैरान है, यही कारण है कि विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

गुप्ता ने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना इसी साजिश का नतीजा है। इस कार्रवाई से साफ है कि भाजपा विपक्ष को पूरी तरह से कुचल देना चाहती है…भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।’’

हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। कांग्रेस नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार उतारा है।

भाषा संतोष जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version