होम देश दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि दिल्लीवासियों के लिए दिन सुहावना रहा क्योंकि आसमान में बादल छाए रहे और रात में बारिश की हल्की संभावना है।

मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन के दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version