होम देश नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले सातों आरोपी...

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले सातों आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा (झारखंड), एक जून (भाषा) झारखंड के गोड्डा जिले में राजाभीटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ कर उसका वीडियो वायरल करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर राजाभीटा थाने में मंगलवार को कांड संख्या 11/2022 के तहत सातों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद मोहन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को पीड़िता को चिकित्सीय जांच हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेजा गया, तत्पश्चात एक पुलिस टीम का गठन कर सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी और आज उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रूबेन मालतो, आशीष मालतो, सुकुमार मालतो, विपिन मालतो, अमर मालतो, अंकित मालतो और समीर मालतो शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के उपरांत सभी आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिससे सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया गया था।

भाषा सं. इन्दु राजकुमार सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version