होम देश मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं:...

मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश के गुना जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

मध्य प्रदेश के गुना-आरोन मार्ग पर बुधवार रात करीब नौ बजे डंपर से टकराने के बाद एक निजी बस में आग लगने से 13 लोगों की जलकर मौत हो गई।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के गुना में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा खारी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version