होम देश 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में रोज़ी, गंगू का जलवा- वहीदा रहमान...

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में रोज़ी, गंगू का जलवा- वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री वहीदा रहमान को दिया गया. अन्य विजेताओं में आलिया भट्ट, कृति सेनन और अल्लू अर्जुन शामिल हैं.

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन और आलिया भट्ट | प्रवीण जैन | दिप्रिंट

नई दिल्ली: अभिनेत्री वहीदा रहमान को मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला.

विज्ञान भवन में समारोह के बाद, अभिनेत्री, जो गाइड (1965), प्यासा (1957), कागज के फूल (1959), और चौदहवीं का चांद (1960) जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं और जिनकी प्रशंसा में पद्म भूषण और पद्मश्री मिला, मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह “बहुत खुश” और वह “बहुत सम्मानित मेहसूस” कर रहीं थी.

अन्य विजेताओं में अभिनेता कृति सेनोन शामिल हैं, जिन्हें फिल्म मिमी में अपनी भूमिका के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार’ जीता, आलिया भट्ट को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए, और अल्लू अर्जुन को पुष्पा: द राइज – भाग 1 में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया.

कृति ने मीडिया से कहा, ”बहुत-बहुत अभिभूत हूं. मेरे लिए यह बहुत खास पल है, आज मेरे माता-पिता भी यहां मुझे देख रहे थे. मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा पहले कभी महसूस किया है.”

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर की प्रोडक्शन शेरशाह ने विशेष जूरी पुरस्कार जीता.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली की आरआरआर, जिसने अपने गीत नातू नातू के लिए 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता, ने समारोह में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीता, जिसके साथ उनके पुरस्कार छह हो गए.

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अभिनेत्री वहीदा रहमान | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने से ठीक पहले अभिनेत्री वहीदा रहमान | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अभिनेत्री वहीदा रहमान ने कहा, ‘बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं.’ प्रवीण जैन | दिप्रिंट
विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान अपने बेटे सोहेल रेखी के साथ| प्रवीण जैन | दिप्रिंट
वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलने पर अभिनेता आर. माधवन (दाएं) और फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली (बीच में) ताली बजाते हुए | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट (बाएं) और रणबीर कपूर | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन और आलिया भट्ट | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अपनी भूमिका के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार’ लेने के लिए जाते हुए | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सेल्फी लेते अभिनेता आलिया भट्ट और रणबीर कपूर | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
समारोह में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार’ पाने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट भावुक हो गईं | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रपति मुर्मू और फिल्म निर्देशक करण जौहर | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता अल्लू अर्जुन और कृति सेनन, और फिल्म निर्माता करण जौहर | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान सेल्फी लेते अल्लू अर्जुन और कृति सेनन | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में एक वीडियो बनाते हुए | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता अल्लू अर्जुन और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे को बधाई दी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिमी में अपनी भूमिका के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार’ जीता | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में वहीदा रहमान का परिवार | प्रवीण जैन | दिप्रिंट

 

Exit mobile version