होम देश पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

चंडीगढ़, 28 मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बृहस्पतिवार को एक बेटी को जन्म दिया है।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी। उनके आशीर्वाद से मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।”

मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की।

मान ने साल 2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की थी। मान की पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है।

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version