होम देश प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़ क्या वोटों में तब्दील...

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़ क्या वोटों में तब्दील हो पाएगी

रोड शो में जुटी भीड़ ने बसपा और सपा के मन में हलचल पैदा कर दी है, लेकिन सवाल यही है कि क्या यह भीड़ वोटों में भी तब्दील हो पाएगी.

News on Priyanka Gandhi Rally
प्रियंका गांधी के रैली में उमड़ी भीड़ | सुमित कुमार

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंचे. लखनऊ एयरपोर्ट से राहुल गांधी, पार्टी की नवोदित महासचिव प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोड शो किया. इस रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रियंका गांधी राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता रोड शो करते हुए | सुमित कुमार

कांग्रस की नवोदित महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता लखनऊ में रोड शो निकालते हुए. 12 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में भीड़ उमड़ी थी. कार्यकर्ताओं के हाथ में बैनर पोस्टर थे.

प्रियंका गांधी के रैली में उमड़ी भीड़ | सुमित कुमार

प्रियंका गांधी के रोड शो से लगा जाम और  झंडा उठाये एक कांग्रेसी समर्थक.

प्रियंका गांधी के रोड शो की तस्वीर | सुमित कुमार

प्रियंका गांधी का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. साथ में बस पर हैं एससी-एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया.

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और आरपीएन सिंह मिनी बस पर सवार | सुमित कुमार

जनता से मिल रहे अपार समर्थन पर हाथ जोड़ कर अभिवादन स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी. उनके साथ बस पर सवार हैं कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह.

प्रियंका गांधी की गुलाबी सेना / प्रशांत श्रीवास्तव

गुलाबी टी-शर्ट में प्रियंका सेना. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

Exit mobile version