होम देश राष्ट्रपति मुर्मू ने सुशीला देवी को बधाई दी, कहा-भारत को आप पर...

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुशीला देवी को बधाई दी, कहा-भारत को आप पर गर्व है

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने वालीं सुशीला देवी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुशीला देवी के शानदार प्रदर्शन ने लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है।

महिलाओं की 48 किलोग्राम फाइनल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका की माइकला व्हाइटबूई से हारने के बाद सुशीला देवी ने रजत पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में रजत पदक जीतने पर सुशीला देवी को बधाई। आपके प्रभावशाली प्रदर्शन ने आपको अनगिनत प्रशंसक दिए हैं और लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है। भारत को आप पर गर्व है।’’

भाषा पारुल आशीष

आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version