होम देश सहारनपुर में मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर में मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर (उप्र), 21 जुलाई (भाषा) सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग मंदबुद्धि किशोर से कथित तौर पर कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देवबंद के एक गांव मे 60 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर को बहला-फुसला कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी की इस करतूत की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी।

जैन ने बताया कि आरोपी आदेश त्यागी के खिलाफ पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर देवबंद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version