होम देश महाराष्ट्र: सुबह की परेड के दौरान पुलिस कांस्टेबल अचेत होकर गिरा, मौत

महाराष्ट्र: सुबह की परेड के दौरान पुलिस कांस्टेबल अचेत होकर गिरा, मौत

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन फरवरी (भाषा) ठाणे पुलिस कमिश्नरी से संबद्ध एक पुलिस कांस्टेबल बृहस्पतिवार को सुबह की परेड के दौरान अचेत होकर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल महेश मोरे (27) पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) में पदस्थ थे। जब परेड चल रही थी तभी मोरे अचेत होकर गिर गए।

उन्होंने बताया, ‘‘मोरे को तत्काल ठाणे के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मोरे को मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।’’ ठाणे नगर पुलिस थाने के कर्मी मामले की जांच कर रही है।

भाषा शोभना सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version