होम देश महाराष्ट्र: नागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन को कार ने मारी टक्कर,...

महाराष्ट्र: नागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन को कार ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर, नौ जुलाई (भाषा) नागपुर शहर के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहन (एसयूवी) को अपनी कार से टक्कर मारने के बाद एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार रात को हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैठक में भाग लेने के बाद वर्धा जा रहे थे।

हादसे के बाद पुलिस अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version