होम देश महाराष्ट्र : 17 देसी पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 17 देसी पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

ठाणे, छह जून (भाषा) महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने 17 देसी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और 31 मैगजीन जब्त की है और इस मामले में मध्य प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को एक जून को गिरफ्तार किया गया और वे बुरहानपुर के निवासी हैं।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने कहा, ‘‘ पुलिस ने ठाणे, मुंबई और नवी मुंबई में गत कुछ महीनों में हुए अपराधों में हथियारों के इस्तेमाल को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी थी। पुलिस को उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों से गैर कानूनी हथियारों की आपूर्ति की सूचना प्राप्त हुई थी।’’

उन्होंने बताया कि ठाणे पुलिस की टीम जिसमें संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी शामिल थे, ने एक जून को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन देसी पिस्तौल, छह मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के सीमावर्ती पचोर धुनकी इलाके में कार्रवाई कर 14 देसी पिस्तौल, 25 मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि अब वह इस तथ्य का पता लगा रही है क्या पहले भी अन्य राज्यों से हथियारों की महाराष्ट्र में तस्करी की गई और उनका इस्तेमाल अपराध में किया गया?

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version