होम देश झारखंड: चतरा में तालाब में नहाते समय डूबने से दो बहनों की...

झारखंड: चतरा में तालाब में नहाते समय डूबने से दो बहनों की मौत

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

चतरा, 17 अप्रैल (भाषा) झारखंड के चतरा में बुधवार सुबह दो बहनों की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के दाहा गांव में तब हुई जब आठ से 12 साल की उम्र की पांच लड़कियां तालाब में नहा रही थीं।

पुलिस ने कहा कि तालाब में नहाते समय दो बहनें डूब गईं। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार दोनों बहनों की पहचान शिवानी कुमारी (10) और देवेन्ती कुमारी (8) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version