होम देश झारखंड: रांची में कार बिजली के खंभे से टकराई, चार की मौत

झारखंड: रांची में कार बिजली के खंभे से टकराई, चार की मौत

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

रांची, दिसंबर (भाषा) रांची में बुधवार देर रात एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा के बीच हुआ।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीकांत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे के तीन टुकड़े हो गये। कार की रफ्तार काफी तेजी थी।’’

उन्होंने बताया कि युवकों को ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (रिम्स) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मीकांत ने कहा, ‘‘ सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी।’’

उन्होंने बताया कि ये सभी रांची के बारियातु बस्ती के रहने वाले थे।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version