होम देश अफ्रीकी देश में पति ने महिला से की मारपीट, सुरक्षित वापस ठाणे...

अफ्रीकी देश में पति ने महिला से की मारपीट, सुरक्षित वापस ठाणे लाया गया

ठाणे, 11 जून (भाषा) मध्य अफ्रीकी देश में 25 वर्षीय एक भारतीय महिला को उसके पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आने के बाद ठाणे की एमबीवीवी पुलिस की अपराध शाखा की ‘भरोसा प्रकोष्ठ’ महिला को वहां से वापस भारत ले आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘भरोसा प्रकोष्ठ’ की सहायक पुलिस निरीक्षक तेजश्री शिंदे ने“पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिला की शादी एक साल पहले ही हुई थी और उसका पति पिछले कई हफ्तों से उसकी पिटाई कर रहा था। महिला का पति अफ्रीकी देश की एक कंपनी में कार्यरत है।

शिंदे ने कहा, “पीड़ित महिला यहां ठाणे में रह रही अपनी मां से संपर्क करने में असमर्थ थी क्योंकि उसे मोबाइल फोन नहीं दिया गया था, और घर से बाहर निकलने की इजाजत भी नहीं थी। घरेलू सहायक की मदद से पीड़ित महिला यहां अपनी मां को एक वीडियो कॉल कर सकी। उसकी मां ने हमसे संपर्क किया जिसके बाद हमने वहां भारतीय दूतावास से संपर्क किया। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, महिला को नौ जून को भारत वापस लाया गया और उसकी मां के साथ फिर से मिला दिया गया।”

भाषा

रवि कांत प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version