होम डिफेंस मनमोहक, चुस्त और पराक्रम— वायुसेना दिवस पर IAF का प्रयागराज संगम पर...

मनमोहक, चुस्त और पराक्रम— वायुसेना दिवस पर IAF का प्रयागराज संगम पर एयर शो, कई जंगी विमान हुए शामिल

IAF ने अपने समृद्ध इतिहास और उपलब्धियों को दर्शाते हुए अपने नए ध्वज का अनावरण किया. प्रयागराज में इस समारोह में 100 से अधिक विमानों ने भाग लिया. साथ ही औपचारिक परेड का भी आयोजन किया गया.

प्रयागराज में 91वें वायु सेना दिवस समारोह के दौरान लोग | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट

प्रयागराज: एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी ने वायु सेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के नए ध्वज का अनावरण किया. नया ध्वज उस पुराने ध्वज की जगह लेगा जो पिछले 70 सालों से अधिक समय से उपयोग में था.

IAF की आधिकारिक तौर पर स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी. मार्च 1945 में इसे “रॉयल” की उपाधि मिली और द्वितीय विश्व युद्ध में इसके सराहनीय प्रदर्शन और दक्षता के बाद यह रॉयल इंडियन एयर फोर्स (RIAF) बन गया. हालांकि, बाद में जब भारत एक गणतंत्र बन गया तो “रॉयल” शब्द हटा दिया गया और 1950 में वायुसेना के ध्वज में भी संशोधन किया गया.

जैसे ही वायु सेना ने अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने इस अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं. राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना की “घातक और दुर्जेय शक्ति, अपनी वायु शक्ति को सीमाओं से परे प्रदर्शित करने वाली” के रूप में प्रशंसा की.

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “वायु सेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं. भारत को भारतीय वायुसेना की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर गर्व है. उनकी महान सेवा और बलिदान सुनिश्चित करता है कि हमारा आसमान सुरक्षित है.”

दिप्रिंट के सूरज सिंह बिष्ट ने वायु सेना दिवस की कुछ झलकियां कैद की है.

IAF की आकाश गंगा टीम ने वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ पर प्रयागराज में मध्य वायु कमान के बमरौली मुख्यालय में स्काइडाइविंग की | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
भारतीय वायुसेना की एरोबेटिक टीम ‘सूर्य किरण’ ने कार्यक्रम में शानदार कौशल का प्रदर्शन किया | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
IAF का डकोटा विंटेज विमान | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
प्रयागराज में संगम के ऊपर वायुसेना का प्रदर्शन | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
भारतीय वायुसेना का पहला प्रमुख परिवहन विमान, Dakota DC-3, जिसे ‘गूनी बर्ड’ के नाम से भी जाना जाता है, अपना करतब दिखाते हुए | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू जेट ने वायु शक्ति का आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए आकाश को चमक से रंग दिया | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
वायु शक्ति का प्रदर्शन. भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखने के लिए हजारों लोग संगम घाट पर पहुंचे | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
भारतीय वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर प्रयागराज के ऊपर से गुजर रहा है और लोग आश्चर्यचकित होकर उसे देख रहे हैं | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
भारतीय वायुसेना के एयर शो से आसमान जगमगा उठा है और हजारों लोग इसे देखने के लिए संगम घाट पर इकट्ठा हुए हैं | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
प्रयागराज में वायु सेना दिवस परेड में प्रदर्शन करते वायु सेना के जवान | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
प्रयागराज में वायु सेना दिवस परेड में मार्च करते वायु सेना के जवान | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण एयर चीफ मार्शल वी.आर. ने किया | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
भारतीय वायुसेना के विमान से तिरंगे की गूंज से आसमान जगमगा उठा | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट
भारतीय वायुसेना का एयर शो हवाई कलाबाजी के लुभावने प्रदर्शन के लिए हजारों लोगों को संगम घाट पर खींचता है | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट | दिप्रिंट

यह भी पढ़ें: ‘अपनों की रक्षा करना, कुकियों पर नजर रखना’, मणिपुर में ‘मीरा पैबिस’ सुरक्षाबलों की भूमिका निभा रही हैं


 

Exit mobile version