होम देश अर्थजगत एलन मस्क ने भारत में ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम का किया विस्तार

एलन मस्क ने भारत में ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम का किया विस्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने भारत में अपने ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम का विस्तार किया है।

यह एक तथ्य-जांच सुविधा है जो लोगों को संभावित रूप से भ्रामक पोस्ट के बारे जानने में मदद करती है।

भारत में ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम की शुरुआत ऐसे समय पर की जा रही है जब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र में आम चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। देश में 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ‘कम्युनिटी नोट्स’ अब भारत में सक्रिय…’’

‘एक्स’ पर ‘कम्युनिटी नोट्स’ के आधिकारिक खाते से भी इसके भारत में शुरू होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अब यह 69 देशों में सक्रिय है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version