होम देश अर्थजगत बर्गर सिंह ने कहा, पाकिस्तानी हैकर ने उसकी वेबसाइट से छेड़छाड़ की

बर्गर सिंह ने कहा, पाकिस्तानी हैकर ने उसकी वेबसाइट से छेड़छाड़ की

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 29 फरवरी (भाषा) घरेलू रेस्तरां श्रृंखला बर्गर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी हैकर ने कंपनी की वेबसाइट को विकृत कर दिया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है।

कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने ग्राहकों को मंगलवार को हुए साइबर हमले के बारे में बताया।

बर्गर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि ऐसा लगता है कि 27 फरवरी, 2024 को हमारी वेबसाइट में हुए छेड़छाड़ के पीछे पाकिस्तान के हैकर का हाथ था।

पाकिस्तानी हैकर ने बर्गर सिंह की फ्रेंचाइज की सुरक्षा प्रणालियों में सेंध लगाई और 27 फरवरी को इसकी वेबसाइट को विकृत किया। कंपनी ने बताया कि वेबसाइट को बहाल कर दिया गया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version