होम देश अर्थजगत अमेरिका का फ्राइड चिकन ब्रांड पोपाइज भारत में, जेएफएल ने बेंगलुरु में...

अमेरिका का फ्राइड चिकन ब्रांड पोपाइज भारत में, जेएफएल ने बेंगलुरु में खोला पहला रेस्तरां

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) अमेरिका का लोकप्रिय फ्राइड चिकन ब्रांड पोपाइज अब भारत में आ गया है। जुबिलेंट फूडवर्क्स (जेएफएल) ने बुधवार को बेंगलुरु में पोपाइज का पहला रेस्तरां खोला है।

लुइसियाना के पोपाइज की स्थापना 1972 में हुई थी। यह अमेरिका के सबसे लोकप्रिय और तेजी से बढ़ते फ्राइड चिकन ब्रांड में से है।

जुबिलेंट फूडवर्क्स लि. के पास डोमिनोज और डंकिन डोनट्स की भी मास्टर फ्रेंचाइजी है।

कंपनी ने बयान में कहा है कि वह बेंगलुरु में जल्द पोपाइज के दो और रेस्तरां खोलेगी। जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के तहत जेएफएल ने पिछले साल पोपाइज के साथ भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के बाजारों के लिए मास्टर फ्रेंचाइज और विकास करार किया था।

जुबिलेंट फूडवर्क्स के चेयरमैन श्याम एस भरतिया और सह-चेयरमैन हरि एस भरतिया ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि पोपाइज न केवल हमारे मेहमानों को पसंद आएगा बल्कि इससे क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) खंड में जेएफएल की अग्रणी स्थिति और मजबूत हो सकेगी।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version