होम देश अर्थजगत खिलौना निर्यात 2023-24 में मामूली घटकर 15.23 करोड़ डॉलर पर

खिलौना निर्यात 2023-24 में मामूली घटकर 15.23 करोड़ डॉलर पर

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) देश का खिलौना निर्यात 2023-24 में मामूली घटकर 15.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 15.38 करोड़ डॉलर था।

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के खिलौना निर्यात को अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों से कोई खास लाभ नहीं हुआ। घरेलू उपायों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देना और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था, लेकिन इनसे भारत के खिलौना निर्यात में कोई खास वृद्धि नहीं हुई।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2021-22 तक निर्यात मामूली रूप से 12.96 करोड़ डॉलर से बढ़कर 17.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर हुआ।’’

हालांकि, आयात 2022-23 में 6.23 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 6.49 करोड़ डॉलर हो गया।

जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि क्यूसीओ (भारतीय गुणवत्ता परिषद) ने चीन से घटिया आयात पर रोक लगाई, लेकिन इसके परिणामस्वरूप भारत से निर्यात में वृद्धि नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि हालांकि भारत ने 2020 से घटिया खिलौनों के आयात खासकर चीन से इसपर अंकुश लगाने और घरेलू खिलौना उद्योग को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं, लेकिन ‘‘ भारत को उद्योग के विकास के लिए अधिक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version