होम देश अर्थजगत औद्योगिक उत्पादन मार्च में 4.9 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2023-24 में 5.8 प्रतिशत...

औद्योगिक उत्पादन मार्च में 4.9 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2023-24 में 5.8 प्रतिशत बढ़ा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च में विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के बढ़िया प्रदर्शन की मदद से 4.9 प्रतिशत बढ़ा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 4.9 प्रतिशत बढ़ा। औद्योगिक उत्पादन में मार्च, 2023 में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च, 2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 5.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.5 प्रतिशत था।

इस साल मार्च में खनन उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि बिजली उत्पादन में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश का औद्योगिक उत्पादन 5.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में इसकी वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत रही थी।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version