होम देश जम्मू क्षेत्र में शीत लहर ने बढ़ाई सर्दी

जम्मू क्षेत्र में शीत लहर ने बढ़ाई सर्दी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

जम्मू, सात जनवरी (भाषा) जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात पर भी असर पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बनिहाल शहर जम्मू क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद डोडा जिले के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधार शिविर माने जाने वाले कटरा शहर में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version