होम देश बिहार उपचुनावः भाजपा ने अनंत सिंह पर मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने...

बिहार उपचुनावः भाजपा ने अनंत सिंह पर मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया

पटना, 26 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाहुबली से नेता बने अनंत सिंह पर राज्य की मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को गोपालगंज से राजद प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द करने की भी मांग की।

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सिंह बेउर जेल के भीतर से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने संदेह जताया कि हाल ही में बेउर जेल परिसर में प्रवेश करते समय दो कैदियों से मोबाइल फोन और सिम कार्ड की बरामदगी हुई थी जो सिंह के लिए जेल के भीतर ले जाये जा रहे थे।

भाजपा नेताओं ने सिंह को तुरंत किसी अन्य जेल में स्थानांतरित किये जाने की भी मांग की।

भाजपा नेताओं ने गोपालगंज सीट से राजद प्रत्याशी मोहन प्रकाश गुप्ता की उम्मीदवारी रद्द करने की भी मांग की।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय अपने हलफनामे में झारखंड के गिरिडीह में दर्ज एक मामले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छिपायी।

भाषा अनवर

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version